बाह: फरैरा निवासी देवकुमार सकुशल घर वापस लौटा
थाना बाह के फरैरा गांव के 18 वर्षीय युवक देवकुमार पुत्र मुकेश कुमार, जो 23 अप्रैल 2024 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, आज सकुशल घर वापस लौट आया है। देवकुमार के अचानक गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद, देवकुमार के पिता ने 24 अगस्त 2024 को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।