पलवल पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक Ford Figo कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।🚗🔥🧯
#nationaltvmedia #ntvmedia #palwal #haryana #palwalnews
Palwal, Palwal | Jun 17, 2026