गरौठा: गुरसराय में घर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद
झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तुलसी कोरी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मंगलसूत्र के पेंडेंट और गुरिया के साथ चोरी के पैसों से खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।