परसा: सांप के डसने से चार वर्षीय मासूम की मौत , गांव में पसरा माता
Parsa, Saran | Jul 11, 2026 जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदास पुर गांव के टोला नवकी बाजार में शनिवार को सांप के डसने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज शाह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।