लालगंज: मिश्रपुर गांव के सामने हाईवे की पटरी पर खड़ी ट्रक में पीछे से दूसरी ट्रक घुसी, भैसोड़ बलाय पहाड़ निवासी चालक की हुई मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के मिश्रपुर पतुलकी गांव के सामने हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2:00 की बताई जा रही है। हलिया थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी 30 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा पुत्र केशरी प्रसाद विश्वकर्मा ट्रक लेकर मीरजापुर से मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था कि यह हादसा हो गया।