चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र में बिजनौर मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
सोमवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा क्षेत्र में बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें गांव सिकरा औंधा निवासी गौरव पुत्र नेपाल तथा गांव पुटठा निवासी कार्तिक पुत्र अशोक धीमान की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।