शिवपुरी नगर: शिवपुरी: तालाब गहरीकरण के नाम पर अवैध खनन, सतेरिया गांव से एक पोकलेन मशीन और एक डंपर जब्त, चालक फरार
शिवपुरी के सतेरिया गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का दुरुपयोग करते हुए तालाब गहरीकरण के नाम पर शनिवार की रात में करीब 12 से 1 बजे अवैध खनन किया जा रहा था। जिसके बाद एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई की है। जिसकी जानकारी रविवार की दोपहर करीब 3 बजे SDM से प्राप्त हुई है।