शिवपुरी नगर: शिवपुरी में अहिल्याबाई जयंती पर निकली शोभायात्रा, मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित
शिवपुरी के नरवर और खनियाधाना में रविवार को शाम करीब 4 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान पाल बघेल समाज ने शहरभर में शोभायात्रा निकाली। साथ ही शहर के मुख्य स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। साथ ही मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया है।