बागीदौरा: बारिश को तरसे किसान, श्रद्धालु पहुंचे भोलेनाथ की शरण में, नीलकंठ महादेव का हुआ विशेष रुद्राभिषेक
पिण्डारमा। भीषण गर्मी और बारिश की कमी के बीच अच्छी वर्षा, सुख-शांति और अच्छी फसल की कामना को लेकर प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पिण्डारमा में आज सुबह 11बजे विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंज उठा, वहीं महिलाओं ने शिव-पार्वती के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का गंगाज