मालथोन: नवरात्रि में भक्ति के रंग में रंगा मालथौन, महाकाली दरबार में गरबा-डांडिया की धूम
Malthon, Sagar | Oct 14, 2026 शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान नगर में चारों ओर धर्म और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। पूरा नगर जगत जननी मां जगदम्बा की भक्ति में सराबोर है। नगर के हृदय स्थल स्थित मां काली मंदिर सहित विभिन्न देवी पंडालों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। सुबह से देर रात तक भक्त मां की आराधना में लीन रहकर अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण प्रकट कर रहे हैं।