घट्टिया: हॉस्टल से लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव मंगलवार सुबह स्कूल के पास तालाब में तैरता मिला
Ghatiya, Ujjain | Jul 14, 2026 घट्टिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय में उस समय सनसनी फैल गई, जब हॉस्टल से रात में लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव मंगलवार सुबह स्कूल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक छात्र की पहचान प्रज्ञान विमल (15 वर्ष) के रूप में हुई है जो की 10वी का छात्र था। वहीं, दूसरे लापता छात्र रोशन बरेठा उम्र 14 वर्षीय कक्षा