मालथोन: मालथौन थाना परिसर में नवदुर्गा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Malthon, Sagar | Oct 9, 2026 मालथौन नवदुर्गा उत्सव को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी भाईचारे के साथ धार्मिक आयोजनों को संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई एवं मौजूद लोगों से सुझाव लिए।