मसूदा: श्योपुरा देवमाली में पशु चिकित्सा शिविर में 398 पशुओं का इलाज, 14 का बांझपन निवारण, 10 भेड़ों का निःशुल्क बीमा
Masuda, Ajmer | Aug 8, 2026 श्योपुरा देवमाली में राजकीय पशु चिकित्सालय केलू द्वारा एक पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर शनिवार दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया।शिविर में कुल 398 पशुओं का उपचार किया गया,जिनमें 126 बड़े और 272 छोटे पशु शामिल थे।इस दौरान पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।शिविर में 14 पशुओं का बांझपन निवारण किया।10 भेड़ों का निःशुल्क बीमा किया।