पीरो: डीडीसी ने चरपोखरी का निरीक्षण कर मनरेगा मार्ट निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश
Piro, Bhojpur | Apr 4, 2026 प्रखंड मुख्यालय चरपोखरी में निर्माणाधीन मनरेगा मार्ट का निरीक्षण डीडीसी भोजपुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मार्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर इसे समय पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने डीडीसी से सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग उठाई।