बूंदी: गोपाल लाल मंदिर, श्री रंगनाथ मंदिर और श्री चारभुजा नाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, भगवान को भोग लगाया गया
Bundi, Bundi | Nov 2, 2024 श्री गोपाल लाल मंदिर, श्री रंगनाथ मंदिर व श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर अन्न कूट महोत्सव विभिन्न प्रकार के व्यंजन का भोग लगाकर मनाया गया।श्री रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया की वल्लभ संप्रदाय की प्रथम पीठ बालचंद पाड़ा स्थित श्री गोपाल लाल मंदिर पर अन्नकूट मौसम आयोजित किया गया जिसमें भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर महाआरती की गई।