बूंदी: नैनवा रोड बहादुर सिंह सर्किल स्थित सब्जी मंडी में पड़े कचरे में लगी भीषण आग, दमकल की मदद से बुझाई गई
Bundi, Bundi | Nov 2, 2024 शनिवार सुबह 9:00 बजे शहर के बहादुर सिंह सर्किल नैनवा रोड स्थित सब्जी मंडी में पड़े कचरे के देर में अचानक भीषण आग लग गई। फल फ्रूट विक्रेताओं के कैरेट व दुकाने भी आग की चपेट में आ गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टंकी से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही की कोई जनहानी नही हुई।