बूंदी: दीपावली के अवसर पर गुर्जर समाज ने बुजुर्गों व पितरों को सामूहिक रूप से छाठ भरकर अनूठी रश्मि निभाई और दी श्रद्धांजलि
Bundi, Bundi | Nov 2, 2024 गुर्जर समाज बूंदी ने अपनी परंपरागत संस्कृति से सूर्योदय कार्तिक अमावस्या दीवाली पर अपने पूर्वजों पितरों को सामूहिक रूप से छांट भरने की अनूठी रस्म निभाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बायपास रोड स्थित भगवान श्री देव नारायण मन्दिर और गुर्जर छात्रावास बूंदी में गुर्जर समाज के बड़ी संख्या में युवा बुजुर्ग लोग एकत्रित हुए। तत्पश्चात अग्नि प्रज्वलित व पूजा कर धूप दी गई।