बूंदी: बूंदी आदर्श विद्या मंदिर में पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ
Bundi, Bundi | Nov 2, 2024 विद्या भारती शिक्षा संस्थान बूंदी द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां मार्ग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन ने किया। शिविर में 31 यूनिट रक्तदान हुआ।