बूंदी: कोटा बूंदी सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को बूंदी प्रवास पर रहेंगे, आम जन से करेंगे दीपावली की रामाश्यामी
Bundi, Bundi | Nov 2, 2024 दीपावली के पावन अवसर पर कोटा बूंदी सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार 4 नवंबर को शहर के लोगों से राम-राम करने के लिए बूंदी पहुंचेंगे । मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला आजाद पार्क से सब्जी मंडी रोड कोटा रोड अहिंसा सर्किल इंदिरा मार्केट चौहान दरवाजा चौमुखा बाजार में पहुंचकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।