घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरू, नगर परिषद उपाध्यक्ष और इंजीनियर ने किया निरीक्षण
घोड़ाडोंगरी में रविवार को तहसील कार्यालय रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया। रविवार शाम 5 बजे नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष सोनू खनुजा और इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष और इंजीनियर ने कार्य की गुणवत्ता देखी। इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे ने बताया कि घोड़ाडोंगरी में तहसील कार्यालय रोड का निर्माण कार्य आज शुरू कर दिया गया है .