पूर्णिया पूर्व: सदर थाना ने एक कार से 124.02 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तीन शराब तस्कर किए गए गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ गश्ती में थाना से प्रस्थान किये।गश्ती के क्रम में कप्तान पुल के पास थे कि गुप्त सूचना मिली कि एक कार से विदेशी शराब की खेप कसबा चौक से होकर रामबाग की ओर जाने वाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।