पूर्णिया पूर्व: मरंगा थाना ने ट्रक के कंटेनर से 5,418 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, चालक और उप-चालक गिरफ्तार
मरंगा थाना द्वारा ट्रक के कंटेनर में लदे 5,418 लीटर विदेशी शराब किया गया बरामद, चालक एवं उप-चालक गिरफ्तार किया गया है।जिसकी जानकारी पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गयी।सिल्लीगुड़ी से ट्रक के कंटेनर में जुट की बोरियों के पीछे बने तहखाने में विदेशी शराब छिपा कर ले जाया जा रहा था।जिसकी जानकारी सोमवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे हुई।