जांजगीर: डेयरी संचालक के घर लूट और हत्या के मामले में दो आरोपियों को मिली आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के शंकर नगर में 26 जून 2024 को लुट की नीयत से घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर और तार से गला घोटकर हत्या के मामले में जिला मुख्य न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने दोनो आरोपी दीपक यादव 30 वर्ष और मिर्जा शाहिद बेग 26 वर्ष को मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारवास एवं 10- 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।