रूड़की: माधोपुर गांव में वसीम की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लगाई रोक
माधोपुर गांव में करीब 1 साल पहले गौकशी की आरोपी वसीम की संदिग्ध हालत में तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वसीम के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर वसीम की हत्या करने का आरोप लगाया था। दो दिन पहले सीजेएम कोर्ट ने वसीम की मौत में आरोपी 6 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट की कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।