मंझनपुर: कौशाम्बी में निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में कौशाम्बी पुलिस, एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी में आगामी निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं