पुनासा: समाधि पर चढ़ाए 300 निशान, 70 हजार भक्तों ने किए दर्शन ,600 लीटर घी भी
अर्पित किया।
Punasa, Khandwa | Aug 22, 2026 बीड़ (खंडवा), इंदिरा सागर जलाशय के बीच निमाड़ के निर्गुणी संत सिंगाजी महाराज का 467वां समाधि उत्सव शुक्रवार को आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर से लेकर आने-जाने वाले मार्ग और घाट क्षेत्र श्रद्धालुओं से पटे नजर आए। सुबह से देर रात तक समाधि स्थल पर दर्शन के लिए कतार लगी रही।