डुमरांव: डुमरांव शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता अभियान, लोगों से लिया जा रहा है फीडबैक
Dumraon, Buxar | Mar 10, 2026 डुमरांव नगर परिषद कार्यालय द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रही है तथा उनसे नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है।