आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, दोपहिया वाहन और ₹1,560 नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में सिधारी क्षेत्र की 2 और जीयनपुर क्षेत्र की 1 बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने का दावा किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
⚠️ डिस्क्लेमर: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के आधार पर है। लगाए गए आरोप पुलिस के कथन हैं। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय की प्रक्रिया एवं साक्ष्यों के आधार पर होगा।
#आजमगढ़ #सिधारी #AzamgarhNews #PoliceEncounter #CrimeNews #BakriChori #AzamgarhPolice #breakingnews