रामपुर: शनिवार को थाना कोतवाली क्षेत्र से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी से पैसे लेने के आरोप में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Feb 8, 2025 शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश में शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी से पैसे लेने और वापस मांगने पर वापस नही करने के अभियोग में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।