कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए सज रहा है हाट बाजार, 2 से 8 अक्तूबर तक होगा उत्सव का आयोजन
Kullu, Kullu | Sep 27, 2025 दशहरा उत्सव के लिए हाट बाजार सजाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके लिए जहां प्लॉट आबंटन में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कारोबारी भाग ले रहे हैं तो वहीं मैदान में अस्थायी बाजार लगाने के लिए दुकानें लगाने का काम जारी है। माल रोड ढालपुर में केनोपी लगाई जा रही है। वहीं डोम मार्केट के साथ झूला और अन्य बाजार लगाने का काम जोरों पर चल रहा है।