सारठ: मायापहरी के लोगों ने जोरिया में पुल नहीं बनने पर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिया निर्माण की हुई है अनुशंसा: MLA
Jansamasya
शिमला पंचायत के श्रीडंगाल-मायापहरी टोले के लोगों ने जोरिया में पुल नहीं बनने पर रविवार शाम 5 बजे विरोध-प्रदर्शन किया और पुल नहीं बनने से टोले वासियों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होने की बात कही। बताया कि MLA चुन्ना सिंह को जोरिया में पुल निर्माण के लिए लिखित आवेदन भी दिया है। वहीं विधायक ने कहा कि मायापहरी जोरिया में पुलिया निर्माण की अनुशंसा की गई है