कोरांव: कोरांव के गांवों की मतदाता सूचियों में खामियों की शिकायत, ग्रामीणों ने सही कराने की उठाई मांग
कोरांव ब्लॉक की नई मतदाता सूची में गंभीर खामियां सामने आई हैं। 10 जून को अंतिम प्रकाशन के बाद पता चला कि सूची में 15 से 20 साल पहले मृत हो चुके लोगों के नाम अब भी शामिल हैं। इसके अलावा, 10 साल पहले शादी कर चुकी महिलाओं के नाम मायके और ससुराल, दोनों जगह दर्ज हैं। ग्रामीणों ने इन त्रुटियों को सुधारने की मांग की है।ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में है।