इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती लापता, अनहोनी की आशंका में मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Nov 4, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि दो नवंबर को उनकी पुत्री गांव की ही दो अन्य महिलाओं के साथ खरीदारी करने इगलास बाजार आई थी।बाजार में खरीदारी के दौरान युवती ने दोनों महिलाओं से कुछ देर रुकने को कहा और यह कहकर गई कि वह पास ही अपनी सहेली से मिलकर अभी लौटती है।काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई,तो दोनों महिलाएं इंतजार के बाद गांव लौट गई।