हसनपुर: हसनपुर के मोहल्ला चामुंडा में दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
नगर के एक मोहल्ले में तीन युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।हालांकि, यह मारपीट किस वजह से हुई और इसके पीछे क्या विवाद था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।