कदवा: पुलिस अधीक्षक ने बलिया बेलौन थाने का किया औचक निरीक्षण, डीएसपी भी रहे उपस्थित
Kadwa, Katihar | May 17, 2025 बलिया बेलौन थाना का पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने शनिवार को शाम चार बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी अजय कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण से पहले पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में एसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल, दैनिक की पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी का जांच किया।