कदवा: पीपलगाछी विद्यालय में बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा, ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया
Kadwa, Katihar | May 13, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के पीपलगाछी में स्थित विद्यालय में बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने पर मंगलवार को दिन के दो बजे ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया। इस बैठक में कई जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मनमानी चरम पर पहुंच गई है।