कदवा: कदवा में डाक बंगला चौक के पास पुलिस ने 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की
Kadwa, Katihar | May 12, 2025 कदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को दिन के तीन बजे डाक बंगला चौक के समीप लगभग 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।