झालरापाटन: सावित्री देवी के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज को देहदान किया, पार्थिव देह को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंपी
झालरापाटन निवासी सावित्री देवी के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को दान की। उन्होंने यह कदम सावित्री देवी की इच्छा का सम्मान करते हुए उठाया। सावित्री देवी और उनके पति ने पहले ही देहदान का संकल्प लिया था। विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार, अब तक 70 लोग देहदान का संकल्प ले चुके है।