जहानाबाद: पिंजोरा के पास जलजमाव से नाराज़ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जहानाबाद-शकुराबाद मुख्य मार्ग पर पिंजोरा गांव के पास सड़क पर जलजमाव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।