कटिहार: बाटा चौक में जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, समाजसेवी अभय ने मंदिर में खिचड़ी महाभोग बांटकर जीता दिल
कटिहार के बाटा चौक पर रविवार शाम 4 बजे समाजसेवी अभय मेहता ने जन्मदिन को सेवा और संवेदना से जोड़कर मनाया। उन्होंने गौरी शंकर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खिचड़ी महाभोग का आयोजन किया और सैकड़ों श्रद्धालुओं, राहगीरों व जरूरतमंदों के बीच प्रसाद वितरण किया। अभय मेहता स्वयं पंक्ति में खड़े होकर प्रसाद परोसते नजर आए।