पचरुखी: बड़कागांव के समीप बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव के समीप तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरियाकोठी निवासी शाहनवाज आलम अपनी बाइक से सिवान से घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़कागांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समिति गिर गया तथा जख्मी हो गया।जख्मी युवक का सिवान सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया गया।