Public App Logo
धर्म नगरी खरसिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव ▪️देवी संपद मंडल द्वारा रामानंद मुंशी राम शर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन और प्रसाद वितरण खरसिया। धर्म नगरी खरसिया में आज 29 जुलाई, बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। देवी संपद मंडल खरसिया द्वारा स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर, गंज चौक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्वान युवा पंडित बिट्टू महाराज जी द्वारा गुरुदेव की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। सभी शिष्य परिवार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर गुरुदेव की पूजा की और सामूहिक आरती का आयोजन किया। आरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल पत्रकार, सन्टी सोनी, कैलाश बंसल, विनोद शर्मा, प्रिंस सलूजा, नरेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, कान्हा शर्मा, रजत शर्मा रज्जू, नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय कंकरवाल, पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। वहीं महिला मंडल से प्रेमा गोयल, कौशल्या देवी अग्रवाल, चमेली देवी शर्मा, सरिता शर्मा, उषा अग्रवाल, किरण देवी अग्रवाल, शशि शर्मा, श्वेता शर्मा, रुक्मणी शर्मा आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा पत्रकार ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। सभी ने मिलजुल कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बनाया। - Kharsia News