थाना एका पुलिस ने राजगढ़ चौराहे के पास से अवैध रूप से देसी शराब बेचते हुए एक आरोपी विनोद पुत्र जगदीश सिंह निवासी गांव नगला जोरी थाना एका को 30 पौवा देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।