थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में दंगल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दाव पेच दिखाए। आयोजकों के द्वारा विजेता पहलवानों को इनाम देकर पुरस्कार किया गया। दंगल देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।