6 नवंबर 2026
राष्ट्रहित और हिंदू हित के लिए जन-जन को जोड़ेंगे : विहिप प्रान्त संगठन मंत्री राधेश्याम।..
रोहतक, हरियाणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम जी ने *हित चिंतक अभियान 2026* के संदर्भ में प्रदेशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। यह संदेश विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत के प्रचार-प्रसार विभाग की ओर से जारी किया गया है।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत ने अपना पहला प्रचार पोस्टर भी जारी किया है। इसके साथ ही अभियान को गति देने और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने के लिए विशेष अभियान गीत तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें समय-समय पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर साझा किया जाएगा।
*प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम जी* ने अपने संदेश में कहा कि श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस अभियान का विशेष महत्व है। इस वर्ष हम अभियान को विशेष व्यापकता के साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रदेश के प्रत्येक गांव, बस्ती और मोहल्ले तक पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यों एवं विचारों को समाज के सामने रखें तथा अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रहित और हिंदू हित के कार्यों से जोड़ते हुए हितचिंतक बनाएं।
*प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत जी* ने कहा कि यह संयोजन टोली अभियान से जुड़े सभी कार्यों में समन्वय एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा प्रांत का लक्ष्य इस अभियान को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित करना और अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
आगामी दिनों में सोशल मीडिया एवं डिजिटल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे SMS, Arattai और WhatsApp के माध्यम से अभियान से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रचार पोस्टर एवं अन्य सामग्री तैयार कर साझा की जाएगी। इससे अभियान को गति मिलेगी तथा समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
इस अभियान के सुचारु संचालन एवं कार्यों के समन्वय के उद्देश्य से *_हित चिंतक अभियान संयोजन टोली_* का गठन किया गया है। इसमें अश्वनी जी (प्रांत संस्कृत प्रमुख), दीपक जी (प्रांत सत्संग प्रमुख), अनुराग जी (प्रांत प्रचार प्रमुख), नरेश जी (प्रांत ऑडिट प्रमुख), राजेश जी (प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख), रामवीर जी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) एवं अमरजीत जी (प्रांत संपर्क टोली) को सम्मिलित किया गया है। ये सभी कार्यकर्ता अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री, तकनीकी सहयोग एवं अन्य आवश्यक विषयों पर समन्वय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
*जारीकर्ता*
ज्ञानेश ठाकुर
(प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख)
विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा
संपर्क: 8826129102
Ambala, Ambala | Nov 7, 2026