नगर परिषद नामली में 15 से 17 जून तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ विधायक रतलाम ग्रामिण श्री मथुरा लाल डामर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर विधायक रतलाम ग्रामिण श्री मथुरा लाल डामर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर मे पहुंच कर योजनाओं का लाभ उठायें । आज नगर परिषद नामली मे तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ हुआ । शिविर में नामली से संबंधित 73 तथा नगर परिषद धामनोद से संबंधित 69 कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में शासन की योजनाओं मे पात्र हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण भी किया गया ।
इस अवसर पर एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी भी लगाई गई।
#JanSampark #ratlam