कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकासखंड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।
आज तहसील आलोट में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया । शिविर में नगर परिषद आलोट से संबंधित 1127 आवेदन 61, नगर पालिका ताल से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपनी समस्याओं का निराकरण कराया और शासकीय योजनाओं का लाभ लिया।
शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी भी लगाई गई।
शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है ।
राज्य शासन द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविरों में विभिन्न विभागों की 100 से अधिक जनहितैषी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविरों में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, उच्च शिक्षा, उद्यानिकी, ऊर्जा, कृषि, जनजातीय कार्य, नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन, पशुपालन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, सहकारिता, सामाजिक न्याय तथा सामान्य प्रशासन विभाग की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शासन का उद्देश्य नागरिकों को उनकी आवश्यक सेवाएं समयबद्ध एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
शिविरों में जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना/मुख्यमंत्री निकाह योजना, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भवन निर्माण अनुज्ञा, नवीन विद्युत एवं नल कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, आयुष्मान भारत योजना, आवेदक की आयु का चिकित्सा सत्यापन, प्रसूति सहायता का लाभ प्रदान करना, अंकसूची में सुधार, जाति प्रमाण -पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अनेक योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
#JanSampark #ratlam