गुना नगर: गोपालपुर फायर स्टेशन पर स्वच्छता मशीन धूल खा रही, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
गुना नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने 28 मई को नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए है। गोपालपुर फायर स्टेशन में शहर की सफाई और सड़के चमकने वाली 17 लाख रुपए खर्च कर खरीदी हाइड्रोलिक रोड स्वीपर, रोड ब्रूम मशीन और हाइड्रोलिक लोडिंग ट्राली कबाड़े में धूल खा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने जिम्मेदार अधिकारीओ और परिषद पर गंभीर आरोप लगाकर सवाल उठाए है।