गुमला: गुमला में एनर्जी ड्रिंक पर सघन छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे, एक्सपायर्ड उत्पादों पर सख्त चेतावनी
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में कैफीनेटेड एनर्जी ड्रिंक के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई दुकानों और गोदामों में निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता, स्टोरेज और एक्सपायरी डेट की जांच की गई तथा विभिन्न ब्रांड के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।