बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, साक्षात्कार के बाद 13 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 45 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत 13 को स्थल पर चयनित किया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. आज के जॉब कैंप में कुल 90 अभ्यर्थी शामिल हुए.